मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर में बस में आई तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के दौरान बस अचानक चल पड़ी और सतीश ट्रेवल्स नामक बस से कुचलकर उसके चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना तब हुई जब गांव के अधिकांश लोग छठ घाट पर गए हुए थे। उक्त दुर्घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिसका इलाज मांझी पीएचसी में कराया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक को तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।