योगापट्टी:- विद्यालय मे शिक्षको के लेट लतीफी और मनमानी पूर्ण कार्य को लेकर ग्रामीणो का प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी सवांददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी – प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चमैंनिया बाजार मेे गुरूवार को विद्यालय मे पठन-पाठन कार्य मनमानी पूर्ण कार्य और विद्यालय मे 11 शिक्षको के जगह पर मात्र दो शिक्षक के उपस्थित रहने पर स्थानीय ग्रामीणो का गुस्सा फूट पडा । सैकडो की संख्या मे विद्यालय परिसर मे पहुंच कर ग्रामीणो ने हंगामा करते हुए ऑफिस मे ताला जडकर घंटो प्रदर्शन किया । उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके शिकायत भी की । घंटो चले हंगामा को स्थानीय प्रबुद्ध लोगो शंभू प्रसाद डाक्टर केबीजेड हवारी दिलावर सिंह पुजारी और पूर्व मुखिया कन्हैया पांडेय के ग्रामीणो को समझाने बुझाने के बाद मामला को शांत कराया गया । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जनेश्वर प्रसाद महमूद अंसारी हैदर मिया रामाशंकर साह आदि लोगो ने आरोप लगाया कि विद्यालय मे पठन पाठन कार्य वर्षो से बाधित है । विद्यालय मे शिक्षण कार्य के लिए 11 शिक्षको मे केवल दो से तीन शिक्षक ही आते है । विद्यालय मे प्रतिदिन 600 से ज्यादा छात्र छात्राओ की उपस्थित रहती है । ऐसे मे विद्यालय मे दो शिक्षक केवल बच्चो को बैठाने और प्रार्थना कराने मे ही रह जाते है । ग्रामीण मुन्ना गुप्त राकेश कुमार गरीब मियां अच्छेलाल प्रसाद ने बताया कि विद्यालय मे टीसी के नाम पर सौ दो सौ रूपये की मांग विद्यालय की प्रधान शिक्षक रजनी जड़ेजा द्वारा किया जाता है । प्रधान शिक्षक रजनी जड़ेजा है लेकिन विधी व्यवस्था और विधायक के विकास की राशि का बंदरबांट सहायक शिक्षक संजय प्रसाद करते आ रहे है । मौके पर कन्हैया पांडे, शंभू प्रसाद, डॉक्टर के बी जेड हवारी, मुखिया पहलाद प्रसाद, महमूद अंसारी ,मुहम्मद, जगरनाथ ठाकुर, सुनील ठाकुर, प्रमोद साह ,रामचंद्र गुप्ता ,राकेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, जलेसर प्रसाद, ओम प्रकाश महतो ,रामाशंकर शाह ,हैदर मियां , महेश कुमार, धीरेंद्र पांडे, सुनील गुप्ता, अशोक प्रसाद, रेयाज मिया, आदि लोग मौजूद रहे ।




Recent Comments