*भागलपुर:कुशल युवा केंद्र बिहपुर का हुआ निरीक्षण*
👈कुमार गौरव”दैनिक खोज खबर”नवगछिया,भागलपुर👉
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश के सात निश्चय योजना में एक कुशल युवा के तहत बिहपुर में चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र का निरक्षण डीआरसीसी के पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार के  द्वारा किया गया।  जहॉ बच्चों को इस योजना से जुड़ी तमाम शुविधाओं से अवगत कराया गया।  जिन बच्चों को योजना से मिल रहे लाभ से परेशानी आ रही थी उनका निस्पादन केंद्र पर किया गया ।
  बच्चों को बताता गया की योजना के लाभ हेतु अधिक से अधिक छात्रों को इस योजना के बारे में बताया जाय । कई छात्रों की यह शिकायत थी की योजना का लाभ उन्हे केवल इसलिए नही मिल पा रही की केंद्र पर मात्र अस्सी छात्र को प्रशिक्षन मिल पा रही है जबकी छात्रों की संख्या पॉच सौ के लगभग है जिसके कारण उन्हे अगले तीन माह का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया की जल्द ही ईसका कोई हल निकल पाएगा । साथ ही डी आर सी सी भागलपुर के उपप्रबंधक ने निरिक्षण में सभी व्यवस्था के दुरुस्त होने पर केंद्र के सभी पदाधिकारियों की जमकर प्रसंसा की । मौके पर प्रशिक्षक धनंजय कुमार कॉर्डिनेटर अविशेक कुमार एवं निवेदिता कुमारी आदि मौजूद थे ।