*मधेपुरा:मुरलीगंज नगर पंचायत चेयरमैन बने श्वेत कमल उर्फ बोंआ यादव*
👈रणजीत कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”संवाददाता मुरलीगंज, मधेपुरा👉
मुरलीगंज नगर पंचायत चेयरमैन चुनाव की परिणाम घोषित।
सभी वार्ड पार्षद को पहले शपथ ग्रहण दिलवाया गया, फिर चेयरमैन मतदान करने का आदेश जारी किया गया।नगर पंचायत में शुक्रवार चेयरमेन का मतदान किया गया।वही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बने श्वेत कमल उर्फ बोंआ यादव ने आठ मतों से अपना मत प्राप्त किया।
वही दुसरा प्रतिद्वंदी के रुप में बाबा दिनेश मिश्र ने 6 मत प्राप्त किये । वही एक वोट को तकनीकी कारण रक्खा गया फिर बाद में घोषणा किया गया।उप चेयरमैन 13 नंबर वार्ड पार्षद जगदीश साह बने ।




Recent Comments