सशक्त लोकयुक्त को लेकर हुई सार्थक चर्चा
आजाद नेब चीफ ब्यूरो राजस्थान ( 8058220365 )
जयपुर 16 मई। प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त को लेकर आज शासन सचिवालय में प्रदेश के कार्मिक विभाग के कमरा नम्बर 1241 में शासन सचिव भास्कर एस. सावंत और सरकार के गठित अधिकारी प्रतिनिधिं मंडल के साथ सशक्त लोकायुक्त और संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा की सार्थक चर्चा हुई ।
इस मीटिंग में पूर्व विधायक हुतात्मा श्री गुरुशरण जी छाबडा द्वारा सरकारो को दिए गए सशक्त लोकायुक्त के संबंध में जिन जिन सुझावो को शामिल किया गया और सशक्त लोकायुक्त का क्या रूप रहेगा, इस सब की जानकारी श्री भास्कर एस. सावंत ने पूनम अंकुर छाबडा को दी।
वंही पूनम अंकुर छाबडा ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा जून में सशक्त लोकायुक्त की कमेटी की मीटिंग कर स्व. छाबड़ा साहब द्वारा दिए गए पूर्ण सुझावों को शामिल करने का आग्रह पूनम अंकुर छाबड़ा ने किया।
जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन के प्रतिनिधि मंडल में अंकुर छाबडा, रमाकांत गोस्वमी, पवन जैन व रत्ती राम गुर्जर शामिल रहे और सार्थक चर्चा के लिए पूनम अंकुर छाबडा ने आभार व्यक्त करते कहा कि सरकार शिघ्र प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त लागू करें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और जिससे आम जन को राहत मिल सके ।




Recent Comments