मझौलिया:-करमवा मक्काके खेत से 200 लीटर स्प्रिट बरामद
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा चुम्मन पटेल के मक्का के खेत से 200 लीटर स्प्रिट मझौलिया पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने दी.
उन्होंने बताया की दिनांक 25.3.17 को समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली की कुख्यात स्प्रिट कारोबारी चुम्मन पटेल अपने मक्का के खेत मे जमीन के अंदर स्प्रिट का एक बड़ा खेप गाड़ कर रखा है सूचना के आलोक मे जमीन मे गाड़ा हुआ 200 स्प्रिट का ड्राम खोद कर बरामद किया गया.
श्री चौहान ने बताया की पूर्व मे भी चुम्मन पटेल का 400 लीटर स्प्रिट पकड़ा गया है जिसमे वह फरार है।




Recent Comments