फागिंग न होने से बढ़ रहा है नगर मे मच्छरो का प्रकोप,प्रशासन सुस्त
आजाद नेब ब्युरो प्रमूख दैनिक खोज खबर
जहाजपुर 23 मार्च। नगर में विद्युत कटौती के बीच मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं जिम्मेदार नगर पालिका के कर्मी सफाई व्यवस्था तो दूर मच्छरों के बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने में नाकायाब हैं। ज्ञातव्य हो कि नगर में विद्युत कटौती तो चरम पर है ही साथ ही उमस गर्मी से परेशान लोग कई स्थानों पर नगर पालिका द्वारा सफाई-व्यवस्था और फागिंग आदि न किये जाने पर मच्छरों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगा पाना असम्भव हो रहा है।
यहाॅं यह भी बता दें कि ऐसी व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका केवल कागजी खानापूर्ति ही करता है। मच्छरों के प्रकोप से नगर के लोगों की रात की नींद गायब हो गयी है, अगर कछु छाप अगरबत्ती या नाइट, आॅ आउट न जलायें तो काम ही नहीं चलेगा। लेकिन फिर भी यह जब तक जलता है, तब तक मच्छर नहीं लगते हैं। नगर के कई वार्डो मे इसका प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ गया है। यहाॅं के लोगों का कहना है साहब! मच्छर मारने वालीा दवा का आज तक छिड़काव नहीं किया गया और न ही नालियों में कीटनाशक का ही छिड़काव किया गया है। इन विषैले मच्छरों के डंकों से काटने पर शरीर पर बड़ा चत्ता की तरह उभर आता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस विषैले मच्छरों से अधिकाॅश ग्रहणियाॅं ही परेशान रहती हैं, क्योंकि शाम के बाद भोजन बनाते समय मच्छरों का प्रकोप तेज हो जाता है। इन मच्छरों का प्रकोप बच्चों के उपर भी पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। विदित हो कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मच्छरों का प्रकोप क्रमवार बढ़ता ही जा रहा है, जिसका परिणाम मरीजों के रूप में सामने आ रहा है। उधर लोगों में बच्चे व परिवार के सदस्य मलेरिया बुखार से पीडि़त हो रहे हैं।
क्षेत्र के अस्पतालों में मलेरिया व फाइलेरिया के रोगियों की भीड़ देखी जा सकती है। शाम होते ही घरों के अन्दर डेंगू मच्छरों का झुण्ड घुसकर लोगों के शरीर के नशे में अपना डंक चुभोकर खून चूसने से नहीं चूकते हैं, जिससे फाइलेरिया व मलेरिया बुखार का प्रकोप नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग इस संक्रामक बुखार से पीडि़त हैं। क्षेत्र के लोगों ने डेंगू मच्छरों से निजात दिलाये जाने की माॅग जिला प्रशासन से की है, जिससे लोगों की रात की नींदें व संक्रामक बुखार मलेरिया व फाइलेरिया जैसे अभिशाप रोग से लोग बच सकें।
दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी कई ना कई इसके लिए जिम्मेदार है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर मे अभी तक इस तरफ ध्यान नही दिया जिससे नगर में मच्छरों का आतक फैला हुआ है। जिससे लोगों की नींद हराम हो गयी है। इसके उपरान्त भी नगर पालिका उदासीन रवैया अपनाये हुए है।