279 लीटर शराब बरामद
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने हबीब नगर में सोमवार की रात छापेमारी कर झाड़ी में छुपा कर रखे 279 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज भागने में सफल रहे। इस मामले में पांच धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 263/19 दर्ज की गई है। इसमें सिंगारपट्टी निवासी पप्पू चौधरी, दुर्गेश साह, संतोष यादव एवं राम अयोध्या यादव तथा शहबाजपुर निवासी धनदयाल यादव को नामजद
किया गया है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस ने थाना के दियारा क्षेत्र गंभीरार में छापेमारी कर छह बोरा अंग्रेजी शराब जब्त किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज प्रभारी ने एक टीम गठित कर छापेमारी की। इस दौरान छह बोरा शराब जब्त कर थाना लाया, लेकिन धंधेबाज पुलिस पकड़ से बाहर रहे। छापेमारी टीम में नित्यानंद सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, धनेजर यादव शामिल थे।




Recent Comments