पूर्वी चम्पारण:सुन्दरपुर के अग्नि पिडीतो से मिले राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव
✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-केसरिया प्रखण्ड अन्तर्गत सुन्दर पुर गाँव मे विगत दिनों हुई अग्नि कांड से पिडीत परिवारों से राजद के वरिय नेता सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव मिलकर अग्नि पिडितो की दुख भरी दर्द सुने साथ ही मोतिहारी जिलापदाधिकारी व चकिया अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर सूची मे छूटे पिडीत परिवार का नाम जोड़ने के साथ ही जल्द उक्त अग्नि पिडितो के बीच राहत सामग्री बाँटने का आदेश दिए।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव ने अग्नि पिडितो को हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
मौके पर केसरिया विधायक डाॅ राजेश कुमार, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, राजू पाण्डेय, अमरेन्द्र यादव, राजद नेता चुमन लाल, अभिषेक श्रीवास्तव, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,सरपंच, वार्ड सदस्य, केसरिया महिला प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष तथा काफी संख्या मे स्थानीय जनता व अग्नि पिडित परिवार मौजूद थे।




Recent Comments