*सहरसा:बैंक में नगद की किल्लत से परेशान लोग*
👈ब्रजेश कुमार यादव”दैनिक खोज खबर”पतरघट,सहरसा👉
बैंक ऑफ इंडिया गोलमा शाखा में कैश की किल्लत को लेकर मंगलवार को निकासी नहीं हो सकी। जिससे लोग चिलचिलाती धुप उमस भरी गर्मी में कैश को लेकर काफी परेशान दिखे।
बैंक ऑफ इंडिया गोलमा के शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक की गेट पर सुचना चिपका दिया गया कि बैंक में नगदी नहीं रहने के कारण बैंक कार्य बाधित रहेगे।फिर भी लोग कैश के इन्तजार में चिलचिलाती धुप में बाहर खड़े दिखे तो कुछ सुचना पढ़कर लौट गये।आपको बता दे कि बैंक में नगदी को लेकर एक महिने से यह स्थिति बनी हुई है हलात हाल-फिलहाल में सुधार होगा इसकी उम्मीद नहीं है।
लिहाजा आमलोगो को या तो इस स्थिति में समझोता करना पड़ेगा या फिर डिजिटल ट्रांजेक्सन की ओर उन्मूख होना होगा। क्योंकि मौजूदा सरकार क्ई कारणों से बढ़ावा दे रही है । तथा जारी नगद संकट से ऐसे लोग की डिजिटल लेनदेन की ओर आएँगे।




Recent Comments