*मधेपुरा:जानिये उज्ज्वला योजना में बिचोलियों द्वारा कैसे होती है लूट*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
प्रधानमंत्री के द्वारा गरीब गृहिणी महिलाओ के लिए चलाये जा रहे अति मत्वपूर्ण उज्ज्वला योजना के तहत गरीबो को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसका प्रचार प्रसार भी व्यापक हो रहा है। जहाँ इस योजना से गरीबो को मदद मिल रहा है वही कुछ विचौलियों के लिए नया धंधा बन गया है।दूर दराज के ग्रामीण इलाके में गैस कनेक्शन के नाम पर गरीब महिलाओ से बिचौलियों के द्वारा रुपये ठगे जा रहे है ।
ऐसा ही मामला जिले के मुरलीगंज बाजार स्थित त्रिमूर्ति एच पी गैस एजेंसी के द्वारा प्रकाश में आया है।
रविवार को गंगापुर ,थाना जानकीनगर , जिला पूर्णिया के कुछ महिलाओं ने जब गैस कनेक्शन में देरी होने के कारण एजेंसी के काउंटर पर जा कर हंगामा करने लगी और कहने लगी कि हमलोगों ने रुपये भी दे दिया है तब भी गैस कनेक्शन नही दे रहे है। गैस एजेंसी के मालिक संजीव कुमार ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर पूछताछ किया कि किसको रुपया दिया तो पता चला कि मिना देवी पति पवन प्रसाद भगत गंगापुर थाना जानकीनगर निवासी ने सभी से एजेंसी के नाम पर रुपया ठगी है। एजेंसी के मालिक संजीव कुमार ने उक्त ठग महिला मिना देवी के खिलाप मुरलीगंज थाना में लिखित आवेदन के साथ महिला को मुरलीगंज थाना को सुपुर्द कर दिया। इधर ठगी के शिकार हुई सात महिलाओ ने भी संयुक्त आवेदन दे कर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि ठग औरत मिना देवी के खिलाप कार्यवाही की जाय।
बताया जाता है कि गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर गरीबो से 300 रुपए से लेकर 1300 रुपये तक वशूले जाते है।
ठग गिरोह के शिकार हुई

राजो देवी पति शीतल उरांव, अरुणा देवी पति अशोक चौधरी, रंजना देवी पति संजय चौधरी, शिवानी देवी पति स्वर्गीय लाशो उरांव, जगनी देवी पति बबलू उरांव, झमिया देवी पति बाबूलाल उरांव गंगापुर थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया निवासी ने बताया कि मिना देवी पति पवन प्रसाद भगत ने हमलोगों कहा कि गैस कनेक्सन लेना है तो 350 रुपये देने होगा तभी आपको गैस मिलेगी। यहाँ आकर पता चला कि कनेक्सन बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही है।




Recent Comments