विधायक कोष से हुआ है छठ घाट का निर्माण
संवाददाता, छपरा
विधायक कोष से निर्मित करिंगा पंचायत के मगाईडीह में तथा सदर प्रखंड के मीरा मुसहेरी में छठ घाट का उद्घाटन छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया। 

इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार की विकास की योजना को निरतंर बढ़ाने का प्रयास मैं कर रहा हूं। जिसमें आम जनमानस का सहयोग भी अपेक्षित है।

इस छठ घाट के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल था। इस मौके पर अभिनव सिंह, अशोक सिंह, नंदकिशोर राय,शिवकुमार सिंह,गामा सिंह,तेजा सिंह, विजय सिंह,सुभाष सिंह, हरिओम प्रसाद, राजेश्वर जी एवं राजेश फैशन कृष्णा जी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।