नरकटियागंज:– ट्रेन से गिरे युवक की हुई मौत,

दैनिक खोज खबर संवाददाता विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:- नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेल खंड मे अपने मामा को हॉस्पिटल से कुशलक्षेम पूँछ व देख के लौटते भोलू कुमार की हुई मौत 
साठी :  साठी थाना क्षेत्र के मुसहरवा हाल्ट पे भोलू कुमार तिवारी पिता मदन तिवारी उम्र 30 वर्ष सतवरिया निवासी अपने मामा के घर ज्वाला मिश्र केहुनिया में रहते थे l  जिनकी मौत रविवार को  मुसहरवा हाल्ट पे ट्रेन की चपेट में आने से हो गईं।
भोलू कुमार तिवारी अपने मामा ज्वाला मिश्र को पटना हॉस्पिटल से देख व मिल के घर वापस केहुनिया के लिये आरहे थे की निंद में होने के चलते उतरते समय हड़बड़ाहट में हाल्ट के विपरित दिशा में उतरने लगे तभी  ट्रेन डगरने लगी जिसमे पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आजाने से सर में ज्यादा चोट लगने से मौत हो गईं l