सारण :”खुश बाड़ी भईया के मेहरारू कि होलिया मे मिलत नईखे दारू” गीत पर शराब मुक्त होली का लिया आनन्द 
————————————–
रसुलपुर से देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट:
———————————–रसूलपुर /एकमा 
पूरे क्षेत्र मे होली का पर्व शराब मुक्त वातावरण में भाईचारे के साथ बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया ।गाँवों मे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक रंग अबीर गुलाल एक दुसरे को लगाकर शुभकामनाएँ दी।दोपहर बाद ढोलक,झाल,मजरे के साथ परंपरागत होली गीतों से गाँव गुलजार हो गया और यह कार्यक्रम देर रात तक चला।वहीं शराब बन्दी का भी असर गाँवों मे साफ साफ दीख रहा था।गायकों ने भी शराब बन्दी पर होली गीत बनाकर गाते नजर आए। “खुश बाड़ी भईया के मेहरारू कि होलिया मे मिलत नईखे दारू”।