
सारण :विधायक ने किया पोखरा सीढी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने पोखरा सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को शिलापट का अनावरण कर किया. अमनौर प्रखंड के निकटवर्ती क्षेत्र विशुनपुर प्रताप मोहना गांव में ग्रामीणों के आग्रह पर लगभग चार लाख पन्द्रह हजार रुपये की लागत से पोखरा सीढी घाट का निर्माण कार्य को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा द्वारा स्वीकृति दी गई थी. जिसके निर्माण होने से स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी. उक्त मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है. मौके पर मुख्य रूप से कमलेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, देवनाथ ठाकुर, सत्यदेव पंडित, मुख्तार सिंह, सोना ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments