जहाजपुर:पालिका जन कल्याण शिविर मे खली अधिषासी अधिकारी की कमी
आज़ाद नेब (8058220365)
जहाजपुर 10 मई। मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत नगर पालिका सीमा क्षेत्र के निवासियों की प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने के लिए शुरु किये गए शिविर जन कल्याण के लिए नहीं जनता को परेशान करने और मात्र सरकार की ओर से ओपचारिकता पूरी करने के लिए लगाये गए हैं। यह आरोप बुधवार कांग्रेस पार्टी नेता पूर्व पार्षद बाबू लाल खटीक ने सरकार पर लगाये। जो की एक मायने मे सही है क्योंकि तहसीलदार को ईओ का चार्ज दिया गया है। जबकि इस समय ग्रामीण स्तर पर भी कई जगह केंम्प चल रहे हैं। जिससे तहसीलदार पालिका के केंम्पो मे पूरा समय नही दे पायेंगे तो समस्या तों जस की तस रहेगी। 

शिविर के प्रारंभ मे ही भाजपा के चार,पांच पार्षद मौजूद थे। जबकि कांग्रेस का एक भी पार्षद शिविर मे आया नही आया जो की चर्चा का विषय रहा जबकि वार्ड नं. तीन व चार से कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित होकर आये है। ओर उन्हीं के वार्डों की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। शायद पालिका द्वारा स्थानीय विधायक धीरज गुर्जर को नहीं बुलाने से कांग्रेसी पार्षदों मे रोष व्याप्त हो !

शिविर की शुरुआत मे उपखंड अधिकारी करतार सिंह, तहसीलदार व कार्यवाहक ईओ ओमप्रकाश जैन, नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा,मनोनित पार्षद दिनेश पत्रिया,महेन्द्र खटीक, पार्षद राजीव कांटीयां, अरविन्द भुवालियां मौजूद थे। पर जनता का रूझान व रूचि कम होने से कुछ खास कार्य नही हो पाया।