एसीबी ने पटवारी को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
आज़ाद नेब
जयपुर 28 जून। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर देहात की टीम ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए फागी तहसील की उप-तहसील माधोराजपुरा के पटवारी श्री आकाश सोनी को 15 सौ रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरिक्षक श्री सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दी की उप तहसील माधोराजपुरा के पटवारी श्री आकाश सोनी मेरे भूमि का म्यूटेशन खोलने की एवज में मुझसे 15 सौ रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर देहात श्री नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा कर आज पटवारी श्री आकाश सोनी को 15 सौ रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्यवाही जा रही है।




Recent Comments