हरिहर क्षेत्र राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में पटना विजेता एवं सारण उपविजेता
◆बालिका वर्ग में रेड बिहार विजेता जबकि ब्लू बिहार उपविजेता बनी

छपरा : हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला आउटडोर खेल के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन सह पारितोषिक वितरण समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ । मेला परिसर अवस्थित रमना खेल मैदान में जिला प्रशासन सारण द्वारा आयोजित बालक वर्ग में बिहार की कुल 9 प्रमंडल एवं बालिका वर्ग में चयनित दो टीमो ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पटना ने सारण को 18 – 11 से पराजित कर विजेता बना जबकि सारण उपविजेता हुआ। वही बालिका वर्ग में रेड बिहार ने ब्लू बिहार को 12 – 10 से पराजित किया । बालक वर्ग में दोनों ही टीम के नीतीश ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। जबकि बालिका वर्ग में निधि और रीना ने। विजेता उपविजेता को ट्रॉफी के साथ निर्धारित इनामी राशि देने की घोषणा जिला खेल पदाधिकारी सारण ओमप्रकाश कुमार ने किया । मौके पर उपस्थित बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर शर्मा , उषा शर्मा , बिहार भारोत्तोलन संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह , सारण जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने जिला खेल पदाधिकारी के साथ विजेता उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।

हैंडबाल प्रतियोगिता सह पारितोषिक वितरण समारोह का संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ राजेश शुभांगी , अमित सौरभ , सभापति बैठा , पंकज चौहान , अभिषेक कुमार सिंह, रंजीता प्रियदर्शिनी , अंजली कुमारी , किशोर कुणाल , श्यामदेव सिंह, पंकज कश्यप , प्रभातचंद्र भूषण सहित अन्य थे।




Recent Comments