
मढ़ौरा(सारण)। प्रकृति से जुड़ाव के साथ लोक आस्था का महा पर्व छठ को लेकर बिहारियों में काफ़ी श्रृद्धा रहता है। जो जहां भी रहते हैं वहीं छठ पर्व को मानते हैं। इसलिए आज देश दुनिया में ये पर्व अनराष्ट्रीय पर्व का स्वरूप ले चुका है। रविवार को जन सुराज टीम में शामिल मढ़ौरा के राहीपुर निवासी सुजीत प्रियदर्शी का परिवार इस साल छठ व्रत को दिल्ली में मनाया। अस्ताचलगामी भुवन भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित करते हुऐ पूरे परिवार ने परिजनों समेत लोक कल्याण की मन्नते छठी मईया से मांगी। इस अवसर पर सुजीत प्रियदर्शी ने कहा कि गांव- घर की परंपरा को देश-प्रदेश जहां भी रहेगें, वहीं निर्वहन किया करेगें।




Recent Comments