*सीवान : भाजपा मंडल अध्यक्ष को मातृ-शोक*
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रिपोर्ट
———————————————-
पचरुखी :- पूर्व जिला पार्षद शकुंतला पटेल की सास व भाजपा के पचरुखी मंडल अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पटेल 80 वर्षीय माँ जगमतिया देवी का लंबी बीमारी के बाद आज देहांत हो गया।जिससे पूरे परिवार व मित्रों जनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पटेल चेतना मंच ने स्व• जगमतिया देवी की आत्मा के लिए शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्री पटेल को इस दुख की घड़ी से उबरने के लिए ढांढ़स बंधाया।मौके पर उमेश सिंह पटेल,रणविजय सिंह,कमलेश सिंह,जयप्रकाश सिंह,भूपेश कुमार,प्रकाश सिंह,आदित्य पटेल,त्रिलोकी सिंह पटेल,बबलू पटेल,मंटू सिंह पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।