​*सीवान के जुआफर गाँव में भूमि विवाद में एक की पीट-पीट कर हत्या*
*👉दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल*
*👉महिला समेत 6  लोग गिरफ्तार,दोनों पक्षों से मृतक समेत 19 लोग नामजद👈*
✍सीवान से परवेज अख्तर 
♨सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जुआफर गाँव में शनिवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति को हमलावरो ने बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि इस खुनी संघर्ष में करीब दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका ईलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र व सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। उक्त घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव कायम है। जिसको लेकर गांव में पुलिस कैंप कर रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। श्री सिंह ने घटना को गम्भीरता से लेते हुये एक महिला समेत 6  हमलावरों को धर दबोचा। 
प्राप्त विवरण के मुताबिक जुआफर गाँव निवासी सकल देव यादव और ललन यादव के बीच भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चला रहा था। शनिवार की रात दोनों पक्षों के बीच बटवारे को लेकर कहा सुनी हो गयी जिसके बाद दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गये। ललन यादव और उनके घरवालो ने मिलकर सकलदेव यादव के घर हमला बोल दिया और लाठी डंडे और धारदार हथियार से वार करने लगे। इस हमले में 55 वर्षीय सकलदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बिंदा यादव, मुंशी यादव, जुली देवी, ज्ञान्ति देवी और बबिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को  भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ से चिकित्सको ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं भगवानपुर हाट के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष के राजमुनि देवी के बयान पर थाना कांड संख्या 118 /17  दर्ज कराई गई है। जिसमे बिन्दा यादव, मुंशी यादव  तथा मृतक सकलदेव यादव को आरोपित किया गया है।  जबकि दूसरे पक्ष के मृतक के छोटा भाई बिन्दा यादव के बयान पर थाना कांड संख्या 119 /17 दर्ज कराई गई है। जिसमे ललन यादव, बबन यादव, मदन यादव ,बशिष्ठ यादव, विकास कुमार, प्रदीप कुमार व सुभावती देवी समेत 16 अन्य लोगो को आरोपित किया गया है। जिसमे नामजद आरोपित प्रदीप यादव, ललन यादव, मदन यादव, बशिष्ठ यादव, बबन यादव व सुभावती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुख्य न्यायायिक दण्डाधियारी के न्यायालय के प्रस्तुत किया। जहाँ से न्यायाधीश ने सभी लोगो को जेल की हवा खिला दी।
*✏श्रीनारद संवाद सेवा- सीवान*