समस्तीपुर:21 जनवरी को आयोजित बाल बिबाह एवं दहेज़ उन्मूलन के तहत मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम को लेकर बैठक
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

बिथान
बिथान प्रखंड के बी आर सी सभागार मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम नरेश सिंह कि अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों कि बैठक बुलाई गई। बैठक आगामी 21जनवरी को बाल-विवाह बंद, दहेज प्रथा खत्म, नशा मुक्त बिहार ,जैसे अभियान के लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर बनने बाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।एंव निर्धारित मार्ग मेदो चौक से बिथान प्रखंड कार्यालय तक मानब श्रृंखला निर्माण को लेकर बिचार किया गया।
वहीं दुसरी ओर केआर पी देव कुमार के अध्यक्षता मे टोला सेवक ,शिक्षा स्वयं सेवी का बैठक किया गया ।बैठक के दौरान श्री कुमार ने सभी टोला सेबक,शिक्षा स्वयं सेवी को नरा लेखन का कार्य करने, प्रचार-प्रसार करने एवं जन सम्पर्क कर लोगों के जगरूक करने हेतु 8 जनवरी से वर्क कैलेंडर के अनुशार जागरूकता अभियान चलाने को कहा साथ ही बैठक मे उपस्थित लोगों ने मानव श्रृंखला का मॉक ड्रिल पुर्बाभ्यास किया गया ।मौके पर बीआरपी गुणानंद प्रसाद, रामबालक यादव, बैदनाथ प्रसाद,दिलीप कुमार, सभी सीआरसी, एच एम, टोला सेबक उपस्थित थे
समस्तीपुर:21 जनवरी को आयोजित बाल बिबाह एवं दहेज़ उन्मूलन के तहत मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम को लेकर बैठक




Recent Comments