एसडीपीओ ने कहा -अपराध और शराब बिक्री पर काबू पाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना परिसर में रविवार को एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने अपराध और शराब बिक्री पर काबू पाने के लिए नागरिकों तथा
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और गिरफ्तार कराने में जनता का सहयोग पुलिस को मिलना चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से शराब बंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस को मदद करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी हर सूचना गुप्त रखेगी । किसी गांव में अपराधी घटना को अंजाम देते हैं तो इसकी सूचना तुरंत दें, उनके नामों को गुप्त रखते हुए पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी




Recent Comments