
डेरनी (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार गांव निवासी चंदेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राय की राजस्थान के दूर्गापूरा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार चंदेश्वर राय का 23 वर्षीय पुत्र जयपुर के स्पॉट मिल में काम करता था। जहाँ अपने बहन व बहनोई के साथ रहा करता था। रविवार को कुछ काम से बाजार गया था । बाजार से लौटने के दौरान रेल लाइन पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। इस खबर को मोबाइल पर सुन उसके घर मे मातम सा छा गया। माता नातिया देवी तथा बड़े भाई रविंदर व छोटे भाई लेखु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। माँ चीत्कार कर कह रही थी कि मेरे बबुआ को किसकी नजर पर गयी। आपको बताते चले कि इसी माह के 27 फरवरी को मृतक का शादी था। शादी की सारी तैयारियां चल रही थी।




Recent Comments