सारण :शराब के नशे में पांच गिरफ्तार
# न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सीवान।
उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र शाहपुर जरही नदी के समीप विशेष अभियान चलाकर शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के मच्छागर लखीराम गांव के वीरेंद्र सिंह मोनी छापर गांव के उमा शंकर प्रसाद देवरिया जिले के बनकटा रामपुर बाजार के मुन्ना कुमार नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के धर्मेंद्र बैठा मैरवा थाना क्षेत्र की तीतरा गांव के कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर जेल भेज दिया मौके पर उत्पाद दरोगा सत्येंद्र कुमार मनोज कुमार राय चंद्रमणि सिंह आदि सैफ के जवान थे।




Recent Comments