सारण :परसौना पंचायत के वार्ड 4 में नलजल योजना का शुभारम्भ
परसा-
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के परसौना पंचायत के वार्ड 04 में नलजल योजना का शुभारम्भ मुखिया डॉ सविता कुमारी ने पूजा अर्चना कर किया।इस योजना से वार्ड के 100 परिवारो को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में कृष्णा साह प्रमोद कुमार पूर्व मुखिया अशर्फी राय वार्ड सदस्य अजय शर्मा सचिव मनोज राय देव राय उमा राय आदि उपस्तिथ थे।