सारण :लियो फेमिना क्लब ने मनाया अनाथ बच्चों के संग क्रिसमस

छपरा:
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब कि महिला युवा इकाई ‘ लियो क्लब ऑफ छपरा फेमीना ‘ ने अनाथ बच्चों के हित मे सामाजिक कार्य करते हुए क्रिसमस के अवसर पर प्रभुनाथ नगर स्थित मानस बाल गृह में बच्चों के बीच ड्राविंग बूक, कलर , चौकलेट एवं बैलून बाँटे | इन तोहफों को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठें |
मौके पर क्लब अध्यक्षा लियो मधुमिता ने बताया कि इन बच्चों के साथ क्रिसमस के त्योहार को मनाकर हमने सही मायने में उनके चेहरों पर मुस्कान दी है और आगे भी फेमिना क्लब इन छोटे बच्चों के हित में कार्य करती रहेगी |
इस अवसर पर क्लब की संयुक्त सचिव पूजा, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, श्वेता राय, प्रियंका, पूर्णिमा यादव, निशा सिंह, एकता के साथ – साथ कई फेमिना सदस्या मौजूद थी |
उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट संयुक्त पी आर ओ लियो अली अहमद ने दी ।




Recent Comments