सारण :मढौरा में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह पूर्वक मनी
#मनोकामना सिंह

मढौरा (सारण)
स्थानीय अम्बेदकर पार्क में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये कहा की कर्पूरी ठाकुर पिछड़े समाज के उत्थान के लिये जीवन पर्यन्त लगे रहे । उनके योगदान को बिहार कभी नहीं भुला पायेगा । उन्होंने हमेशा दलितों , शोषितों की आवाज को सम्मान देने का काम किया ।उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार के वंचितों के लिये कई अहम निर्णय लिये गये । जिससे पिछड़े समाज के लोगों को फायदा पहुंचा । साथ ही ताजा राजनीतिक हालात पर भी लोगों से रूबरू होते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन से बेरुखी दिखाकर पूंजीपतियों की केंद्र की सरकार से हाथ मिला लिये ।जिसको विधायक श्री राय ने जनता द्वारा उनको महागठबंधन को दिये जनादेश के साथ धोखा बताया । केंद्र की घोषणा सबका साथ , सबका विकास की घोषणा को भी छलावा बताया । विधायक श्री राय ने नोटबंदी के फैसले पर भी जनता को कोई फायदा नहीं पहुंच पाया और नहीं हर गरीब की खाते में पंद्रह लाख की राशि भेजी गई । मंचासीन कार्यकर्ताओं की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की मांग का समर्थन करते हुये विधानसभा में उठाने की मांग में हामी मिलाया । प्रखंड राजद अध्यक्ष सह कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के संयोजक बांके लाल ठाकुर की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को समाज के पिछड़े,बंचित का नेता बताते हुए उनके किए गए कार्यों का उल्लेख किया ।कर्पूरी जी के विचारों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुये शिवकुमार गुप्ता ने उनके आर्दश को वर्तमान में भी आत्मसात करने अौर समाज के पिछड़े अति पिछड़े समाज के लिए काम करने की मांग रखी ।
कार्यक्रम के सह संयोजक विष्णु गुप्ता ने पूर्व मुख्र्यमंत्री कपूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग रखी ।इसके साथ ही मढौरा में कर्पूरी जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव राजद विधायक के सामने रखा । समारोह सभा को सम्बोधित करने वालों में मुख्य पार्षद ललन राय , कांग्रेस के लालबाबू गिरी , मुखिया वीरेंद्र राय , अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद , अब्दुल रहमान सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों ने भी अपने विचार रखे । इस मौके पर उप मुख्य पार्षद विपिन सिंह , कौशल राय , चंदेश्वर राय , सुदीस राय , हरेंद्र राय , राजू साह , अशोक राय , प्रमोद कुमार , जितेन्द्र साह , अमरजीत प्रसाद , सुरेन्द्र महतो , संजय ठाकुर , शम्भू महतो सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे ।