सारण :प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 40 महिलाओ को मुफ्त गैस कनेक्सन

छपरा :अमनौर विधानसभा के पैग़ा मित्रसेन पंचायत के तकेयाँ मध्यबिद्यालय के प्रांगण में माननीय सांसद श्री राजीवप्रताप रूढ़ि जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 40 महिलाओ को मुफ्त गैस कनेक्सन एच0 पी0 गैस एजेंसी परसा के द्वारा दिया गया !इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ ने केक काटकर माननीय सांसद का जन्मदिन हर्सोल्लास के साथ मनाया और एक दूसरे का मुह मीठा कराया,इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय सांसद श्री रूढ़ि जी जन्मदिन के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम करके समाज के सबसे अंतिम पायदान के व्यक्तियों तक केंद्र और राज्य सरकारों के हर योजनाओ को पहुचाने का संकल्प लेने का आग्रह उपस्थित लोगों से की !वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा,पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह,मकेर मंडल अध्यक्ष सचिन्द्र साह ने लोगो के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे जनकारी दी,,गैस एजेंसी के प्रबंधक सुनील कुमार ने गैस सुरक्षा के बारे में बिस्तृत जनकारी महिलाओ को दिया!इस मौके पर विनय शर्मा,रजनीश सिंह उपाध्यक्ष,शैलेश गिरी,पवन भगत उपस्थित रहे !




Recent Comments