सारण :बांटे गये निःशुल्क गैस कनेक्शन 
भेलदी (सारण)
प्रधानमत्री उज्जवला योजना से गरीब महिलाओ को स्थानीय ब्रह्मस्थान गांव में निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये । मंगलवार को परसा एचपी गैस एजेंसी द्बारा  भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह , जितेन्द्र सिंह व भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से लगभग ढाई दर्जन महिलाओ को निःशुल्क गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा , सलेन्डर और गैस उपकरण भी बांटे गये । 

सांसद के प्रयास से अबतक जिले में लगभग 84 हजार गैस कनेक्शन बाटे जा चुके है । 

इस मौके पर सरपंच संध्या देवी , शुशील कु पाठक , बलिराम तिवारी , रमेश कुमार सिंह ,आनंद सिंह , राम ग़ुलाम ,  गैस एजेंसी के प्रबंधकसुनील कुमार सहित दर्जन से भी अधिक गणमान्य लोग थे ।