सारण :पचपटिया शेखापीर बाबा के मजार पर श्रधालुओं ने की चादर पोशी , आज लगेगा उर्स मेला –
#दिग्विजय सिंह बबलू 

डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के अवतार नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचपटिया शेखा पीर बाबा के मजार पर सैकरों हिन्दु एवं मुस्लिम श्रधालुओं ने चादरपोशी की ।
यहाँ प्रत्येक बर्ष पच्चीस रबिअउअल को उर्स मेला का  आयोजन होता है । जिसमे श्रधालु मजार  पर उर्स मेला के एक दिन पुर्व  चादरपोशी करते है ।
स्थानीय मौलाना कासिम साहब , असरफ अली , गुड्डू राज , आशिन मियाँ , असलम अली , भोला राय , राकेश सिंह , अशोक साह ने बताया की 12 को चादर पोशी की गयी एवं 13 जनवरी को यहाँ विशाल मेला लगता है जहाँ हजारों की संख्या मे हिन्दु एवं मुस्लिम धर्म के लोग पहुँचेंगे ।
ऐसी मान्यता है की शेखा पीर बाबा से जो भी मन्नते सच्चे दिल से माँगी जाती है वह पुर्ण होती है ।
यह मजार बड़ागोपाल स्टेशन से दो किलोमीटर पर पचपटिया गाँव के सामने स्थित है ।