सारण :नगदी सहित देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल
बनियापुर(सारण)
थाना क्षेत्र के खबसी गांव से पुलिस ने छापामारी कर एक शराब व्यवसाई से बिक्री के 14 हजार दो सौ रूपये  जब्त कर  5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
           इस सम्बन्ध में पीएसआई विजय कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है की गुप्त सुचना पर खबसी गांव में संजय राय के किराना दुकान में छापामारी की गयी जहाँ शराब बेचे जाने की सुचना मिली थी।जहाँ पहुँचने पर धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।जिसके पास से शराब बिक्री के 14हजार दो सौ रूपये तथा 5 लीटर शराब जब्त कर लिया गया।मामले में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित कर जेल भेज दिया गया है।