मांझी। शोषितों तथा पीड़ितों की सेवा ही सच्ची पूजा है तथा लोगों का दर्द बांटना ही सच्ची समाजसेवा है। यह बातें बुधवार को मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर अनुभव जिंदगी का सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। अपने सम्बोधन में जगदम कॉलेज छपरा के प्रो अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि समाज से विलुप्त हो रही सामाजिकता को जीवंत रखने का अनूठा प्रयास इस सोशल ग्रुप के माध्यम से किया जाता है। यह नई संचार क्रांति का वरदान ही कहा जायेगा कि स्वार्थ पूर्ति के इस सामाजिक वातावरण में लोग तन मन धन और यहां तक कि ब्लड डोनेट कर लोगों की जीवन रक्षा का अभियान चलाया जाता है। अपने संगीतमय सम्बोधन में प्रसिद्ध गायक उदय नारायण सिंह ने उक्त सोशल ग्रुप के माध्यम से कवि गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षक रंजन शर्मा ने ग्रुप के माध्यम से संस्कार का जो पाठ सदस्यों को पढ़ाया जाता है वह काबिलेतारीफ है। शिक्षक तारकेश्वर नंद तिवारी ने कहा कि शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट के लिए ग्रुप के सदस्यों को आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए। समारोह का सुभारम्भ ग्रुप के संस्थापक व गायक दिवाकर सिंह ने एक सोहर गीत के माध्यम से किया। ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में ग्रुप के सदस्यों की सक्रियता व सहयोग की सराहना की तथा आने वाले दिनों में सम्भावित सामाजिक विकृतियों से मुकाबला करने के लिए ततपर रहने की अपील की। समारोह में ग्रुप एडमिन व पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने केक काटकर विधिवत अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर परम्परागत लिट्टी चोखा भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह संत पतइया बाबा संत रामसेवक दास प्रो धर्मेन्द्र कुमार पूर्व मुखिया जय प्रकाश महतो जाप नेता सत्य प्रकाश उर्फ सत्या सिंह अरविंद सिंह सोहैल अहमद सुनील तिवारी प्यारे अंगद सुड्डू बाबा रमाकांत सिंह रिंकू सिंह चंद्रमा यादव विक्की आनंद भिखारी सिंह बुचुल सिंह संजीव गुप्ता राजनाथ ठाकुर राजीव कुमार सिंह बबलू कुमार सुनील कुमार सहित अनेक सदस्य आदि मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता कौरुधौरू के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह तथा संचालन शिक्षक व कवि विजेंद्र तिवारी ने किया।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- पूर्व के विवाद को लेकर मुखिया पुत्र पर युवकों ने की फायरिंग,एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
Categories

Recent Comments