साधपुर में निःशुल्क हेल्थ चेक अप कैम्प का हुआ आयोजन
मांझी थाना क्षेत्र के साधपुर गांव में निःशुल्क हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया। जानकी सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित इस हेल्थ कैम्प में 210 मरीजो का निःशुल्क जांच किया गया व उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गयी।

मरीजो का उपचार डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव ने किया।
इस हेल्थ कैम्प में ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, यूरिक एसिड, हिमीग्लोबिन आदि की जांच की गई।
जांच के बाद आये सभी मरीजो को निःशुल्क दवाएं दी गयी।
इस दौरान ईश्वर दयाल सिंह, कन्हैया सिंह, रंजीत सिंह, कामेश्वर साह,किशुनदेव वर्तमा, बिहारी शाह, कुमार ऋषिकेश, मनीष कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, रामशंकर शाह, आदि का सराहनीय योगदान रहा।