परसा(सारण)। थाना क्षेत्र के माड़र टोला दिघरा में स्थित मुंशी लाल राय कॉलेज परिसर में स्थित कुँए से पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया।जिसकी पहचान नही हो सका है।शव को कुँए में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुचकर कुँए से जेसीबी के माध्यम से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।ग्रामीणों ने बताया कि कॉलेज परिसर में कुँए से बदबू आ रही थी।बदबू के आधार पर ग्रामीणों द्वारा कुँए में देखा गया तो तैरते हुए शव देखा गया।