सड़क पर ही पइन पुलिया का रेलिंग

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। निर्माणाधीन खैरा-मढ़ौरा मुख्य सड़क चौड़ीकरण के दौरान बेतरीब ढंग कराएं जा रहे सड़क निर्माण से लोग दंग है। ताजा मामला मढ़ौरा बाजार के अनुमंडलीय अस्पताल के पास नाला पइन पर पुलिया की रेलिंग निर्माण का है। सड़क पर ही संवेदक ने रेलिंग को खड़ी कर सड़क सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी की है। अब यह रेलिंग बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। क्यों और किन कारणों से इस रेलिंग को सड़क पर ही बना दी गई, यह एक गंभीर सवाल है। वहीं सड़क किनारे नाला और फुटपाथ निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। सड़क सीमांकन किए बिना हैं, जैसे तैसे की हालत में नाला और फुटपाथ निर्माण पर लोग सवाल दाग रहें हैं कि संवेदक द्वारा पहुंच और पैरवी से प्रभावित होकर ऐसा किया जा रहा हैं।

नाला पइन पर पुलिया निर्माण में लापरवाही, वहीं फुटपाथ में लगे फेवर ब्लॉक ब्रिक्स का धंसना शुरू :

बेतरीब ढंग से निर्मित फुटपाथ बनने के साथ ही धंसना शुरू

नाला व फुटपाथ निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही साफ साफ दिख रही हैं। जहां निर्माण कार्य सुविधा और पहुंच पैरवी के आधार पर होने से सड़क की चौड़ाई एवं मानकता प्रभावित हो रही है। मुख्य बाजार में कई स्थानों पर नाला को सड़क से सटा कर निकाला जा रहा हैं, जिससे भविष्य में समस्या आ सकती है। वही इन स्थानों पर फुटपाथ को समाप्त कर नाला को ही फुटपाथ का स्वरूप दिया जा रहा है, जो मापदंड का उल्लंघन है। आम लोगों का माने तो मुख्य बाजार में लोगों ने सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर सिढ़ी या पक्का निर्माण करा लिया है। इसलिए ठेकेदार जहां जितना जगह शेष हैं, वहीं से नाला निकाल अपना काम खत्म करना चाह रहा है। फुटपाथ की सड़क में भी मानक के अनुसार काम नहीं होने से बनने के साथ गड्ढे बनने लगे है, जो काम की गुणवता पर सवाल है।

क्या कहते हैं सड़क निर्माण विभाग के जेई :

सड़क पर नाला पइन के पास डायवर्सन के लिए जगह का अभाव था। जगह कम रहने से जितना कुछ किया जा सकता था किया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए वहां इंतजाम किया जाएगा। वही नाला पइन पर बनी पुलिया रेलिंग को बेहतर करने के लिए दुबारा से निरीक्षण किया जाएगा।-
सिंहासन दास, जेई, सड़क निर्माण विभाग
सोनपुर (सारण)।