चोरी के पिकअप को नेपाल बेचने ज़ा रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर पिकअप को भी किया जप्त
तरैया(सारण)07.03.2019।
पानापुर-तरैया सड़क किनारे इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प की समीप से एक चोरी के पिकअप को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पकड़ा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक चोरी का पिकअप पेट्रोल पंप के समीप खड़ी है।जिसके आलोक में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुँचे तो पिकअप के पास खड़े तीन लोग पुलिस को देखते ही भाग गये जबकि एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया।

गिरफ्तार व्यक्ति तरैया निवासी फिरोज है।इस संबंध में फिरोज सहित तीन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बताया कि पिकअप को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा था तभी पुलिस ने गाड़ी जप्त कर लिया।