तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में शौचालय की टंकी एवं दीवार के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित गृहस्वामी उक्त गांव निवासी रामेश्वर साह ने तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराया हैं। जिसमें कहा गया कि रविवार की रात्रि में घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान रात्रि में कुछ अज्ञात चोर उनके घर से सटे पूरब दिशा में स्थित शौचालय की टंकी और दीवार के सहारे उनके घर में प्रवेश गए और घर में रखे हुए कीमती कपड़े, गहने एवं सूटकेश लेकर के फरार हो गए हैं। सूटकेस घर के कुछ दूरी पर टूटा हुआ पड़ा था। चोरों द्वारा कपड़ा, गहना समेत हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।