शादी की नीयत से महिला का अपहरण

तरैया(सारण) (08.07.2019) :स्थानीय थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली गाँव में दो बच्चों की माँ का बच्चें सहित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पीड़ित पति ने पाँच लोगो पर शादी की नीयत से अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें छपिया बिनटोली निवासी चंदन राम, अनिल राम,मोतीचंद राम, मीना देवी तथा इसुआपुर थाना के अमरदह गाँव निवासी बहारण राम को अभियुक्त बनाया गया गया है।पीड़ित का आरोप है कि वह अपने जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहकर मजदूरी करता है और यहाँ गाँव मे उक्त सभी लोग एक सजिश के तहत शादी की नीयत से उसकी पत्नी तथा 12 वर्षीय एवं 08 वर्षीय दो पुत्रों का अपहरण कर लिया है।घर से एक लाख बीस हजार रुपये नकद और सात थान आभूषण भी लेकर चले गए है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है।