शराबबंदी जनजागरुकता के लिए मढ़ौरा एसडीओ बैठक करते

शराबबंदी जन जागरुकता को लेकर एसडीओ ने अधिकारी, कर्मियों के साथ की बैठक

मढ़ौरा,सारण बिहार
शराबबंदी जनजागरुकता को लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने अनुमंडल के बीडीओ, सीडीपीओ, सीएमओ, बीईओ, जीविका बीपीएम, महिला पर्यवेक्षिका, टोला सहायक, विकास मित्र के साथ बैठक की । बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में सभी पंचायत गांव में शराबबंदी को लेकर जागरुकता अभोयान चलाने को लेकर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया ।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, जीविका बीपीएम, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, टोला सेवक, तालीमी मरकज को इस अभियान का हिस्सा बनने कारण कहा । कहा कि लोगों को शराब की बुराइयों और दुष्परिणाम को सामने रखते हुए लोग को शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

सरकार का मिले निर्देश को रखा सामने
शराबबंदी को लेकर सरकार ने एक निर्देश जारी किया है । इस निर्देश के अनुसार सरकारी कर्मी को शराब के अवैध कारोबार को रोकने के साथ-साथ आम लोग को भी शराब के दुष्परिणाम को लेकर जागरूक करना है।  सरकार ने निर्देश दिया है कि सरकारी कर्मी या अधिकारी गड़बड़ी करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी । बॉर्डर एरिया में शराब सप्लाई के रूट को चिन्हित कर लगातार छापामारी की जाएगी । वही प्रत्येक 15 दिन पर जिला के डीएम, एसपी, पुलिस अधीक्षक उत्पाद एवं विशेष लोक अभियोजक एक साथ बैठक कर शराबबंदी की समीक्षा करेगी।  जिले के जिस थाना प्रभारी के कार्य में शिथिलता पाई जाती है उन्हें 10 वर्षों तक थाना प्रभारी नहीं बनाने का पूर्व में लिए गए निर्णय को शक्ति से अमल करने की बात कही गई है ।

बैठक में थे उपस्थित –

बैठक में डीसीएलआर रविशंकर शर्मा, नपं कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ प्रखंडों के बीडीओ, सीडीपीओ, सीएमओ, बीईओ, जीविका बीपीएम, महिला पर्यवेक्षिका, टोला सहायक, विकास मित्र उपस्थित थे ।