गड़खा। गड़खा थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला में सऊदी अरब गए एक व्यक्ति की पत्नी किसी के साथ फरार हो गई।इस मामले में ससुर हरेंद्र राय ने गड़खा थाना में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि पुत्र राजेश राय की पत्नी सोनी देवी 25 अगस्त को परिवार के किसी सदस्य को बिना बताए अटैची कपड़े और तीन लाख के आभूषण लेकर चली गई। इस मामले में गड़खा मुड़ा गांव के राजा कुमार और देव कुमार तथा डोरीगंज थाने के महाराजगंज के विजय राय को नामजद अभियुक्त बनाया।