
दरियापुर (सारण)।
भेल्दी – दिघवारा मुख्य सड़क पे सुतिहार से भगवानपुर तक लगी सैकड़ो ट्रको की लंबी महाजाम। आपको बता दे की लोहछा पुल के नजदीक ओभर लोड बालू लदी ट्रक पुल पर नही चढ़ पाई और ट्रक रोड पर ही धसने लगी जिसके बाद ट्रक से बालू ट्रैक्टर ट्रॉली पर अनलोड किया गया खाली करने के बाद जेसीबी से खींच कर गाड़ी को साइड किया गया। ट्रक रोड पर धस जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी इसके कारण घण्टो आवागमन बाधित हुआ काफी मसक्कत के बाद जा के सुचारू रूप से गडियो का आवागमन बहाल हुआ। मुख्य मार्ग का सड़क की स्तिति बद से बत्तर हो गयी है 20 किलो मीटर की सफर करने में 3 घंटे भ कम पर जाते है इस रोड पर आने जाने वाले लोग हिचकते है पर मजबूरी वस जाना ही पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है की लगभग दो सप्ताह पूर्व पुल के दोनों छोर पर सड़क धंसने से आवागमन बाधित हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर विभागीय कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी पहुंचे थे और शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दे गए थे। विभागीय उदासीनता से आजिज होकर स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर ईंट के टुकड़े डाल कर मरम्मत की थी। लेकिन वाहनों के परिचालन की तुलना में यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। मंगलवार की सुबह 10 बजे ट्रक के फंस जाने के बाद दो पहर 3 बजे तक आवागमन बाधित हुआ। फिर ट्रक के निकलने के बाद जाम टूटा ।




Recent Comments