दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान डायट कुमारबाग में MHM कार्यक्रम के तहत नोडल शिक्षिकाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले की सभी उत्क्रमित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की नोडल शिक्षिका शामिल हुई।
कार्यशाला को संबोधित करती हुई, स्टेट मास्टर ट्रेनर सुश्री मेरी एडलीन ने सभी नोडल शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री ने कहा विद्यालय में MHM विषय की पढ़ाई के लिये शनिवार को अलग घंटी का आयोजन और बालिकाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था हर हाल में किया जाए। ताकि किशोरियों को विद्यालय आने और MHM की जानकारी लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी, शर्म, झिझक का सामना नहीं करना पड़े।
वही समग्र शिक्षा जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार ने सभी नोडल शिक्षिकाओं को निदेशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह में बालिकाओं की अभिभावक के साथ बैठक किया जाए और उन्हें भी कार्यक्रम की महता की जानकारी दिया जाए। प्रयास किया जाए कि जिले की सभी विद्यालयों की सभी बालिकाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी मिले। स्टेट मास्टर ट्रेनर कुमारी सीमा और संतुबाला ने कार्यशाला में उपस्थित जिले की समस्त नोडल शिक्षिकाओं से उनके विद्यालय में चल रहे MHM कार्यक्रम की अनुभव को सांझा किया। विद्यालय, बालिकाओं और कार्यक्रम से जुड़ी अनके प्रकार के प्रश्नों , समस्याओं आदि पर चर्चा किया गया और इसका समाधान किया गया। कार्यशाला में जिले की एक सौ से ज्यादा नोडल शिक्षिका शामिल हुई।





Recent Comments