पानापुर(सारण) प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को शपथग्रहण के अंतिम दिन भोरहा एवं कोंध पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी । प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने भोरहा पंचायत के मुखिया कलावती देवी ,सरपंच मंजू देवी , कोंध  पंचायत की मुखिया हीरा देवी ,सरपंच सोनाली देवी सहित ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्राम कचहरी के पंचो को शपथ दिलाई ।  बाद में पर्यवेक्षक जिला उपनिर्वाची पदाधिकारी रौशन अली की देखरेख में उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव हुआ । भोरहा पंचायत से उपमुखिया ललिता देवी जबकि कोंध पंचायत से आमना खातून  उपमुखिया निर्वाचित हुई । वही उपसरपंच पद पर भोरहा पंचायत से पुष्पा देवी जबकि कोंध  पंचायत से मूंगा देवी उपसरपंच पद पर  निर्वाचित हुईं ।