
रसूलपुर का उप मुखिया बने मनोज प्रसाद
रसूलपुर/एकमा। प्रखंड परिसर में चल रहे शपथ ग्रहण के दुसरे दिन सोमवार को अतरसन असहनी व रसूलपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया क्रमश:किरण देबी,अखिलेश कुमार यादव व रीता देबी ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली वहीं उप मुखिया के लिए अतरसन पंचायत से उप मुखिया उर्मिला देबी निर्विरोध चुनी गयी,उप सरपंच रेशमी किशोर छ:मत पाकर बिजयी हुई असहनी पंचायत में कलावती देबी उप मुखिया तो मीना देबी उप सरपंच निर्विरोध चुनी गयी वहीं रसूलपुर पंचायत के लिए प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में समाजसेवी मुरली प्रसाद सोनी के अनुज मनोज प्रसाद उर्फ नन्हे कुल नौ मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए तो वहीं संजय ठाकुर सात मत पाकर उप सरपंच पद से निर्वाचित घोषित किए गए।




Recent Comments