दैनिक खोज खबर/ मढ़ौरा स्थानीय प्रखंड के नेथुआ गांव निवासी व टीम जन कल्याण रक्तदान समूह छपरा के संस्थापक अजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। रविवार को गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मेमेंटो देकर संस्था के संथापक को छपरा में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए राष्ट्रीय”सम्मान 2026″ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आज़ाद के हाथों से संस्था के संस्थापक अजीत सिंह सम्मान प्राप्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे अमित आजाद संस्था के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाता संगठनों. सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने और जरूरतमंद मरीजों को मदद करने का आदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में सम्मानित होकर टीम जन कल्याण रक्तदान समूह बिहार के संस्थापक अजीत सिंह ने हुए कहा कि यह सम्मान केवल संस्था की सम्मान नहीं है,यह सम्मान पूरे छपरा जिले के रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम जन कल्याण रक्तदान समुह बिहार वर्षों से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने का प्रयास करती रही है और सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना है।