
मढ़ौरा। गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार की रात एक युवक की सर में गोली गोलीमार कर हत्या कर दी गई।मृतक युवक गोपालपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय का 22वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय बताया जा रहा है।हत्या शनिवार की रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।मृतक की मां सीता देवी का रो रो कर बुरा हाल था, वही एक छोटे भाई संदीप कुमार गुजरात में प्राइवेट नौकरी फिलहाल गुजरात में है। सूचना पर स्थानीय ओपी की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक युवक गांव से बाहर डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एक साइफन वाली पुल है, जिसपर गांव के लोग देर सबेर बैठ कर हवा खाते हैं।वहीं पर युवक को हमलावर ने सर में गोली मार दी।जिसके बाद वहीं पर मृतक युवक मुंह के भर गिरे हुए था।ग्रामीण पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने बताया कि हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामलें की जांच शुरू कर दी है।वही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।पीड़ित परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments