मढ़ौरा में स्वर्णाभूषण दुकान से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी

घटना की जानकारी पर जुटी भीड़
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय शहर के एक स्वर्णाभूषण दुकान में बीती रात चोरी की घटना हुयीं जिसमें चोरों ने पीछे के रास्ते से सीढ़ी के सहारे अंदर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय डीएसपी धीरेंद्र कुमार साह और थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने पहुंच मामले की जानकारी ली।पीड़ित दुकानदार श्रीकृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राहुल कुमार सोनी बताये गये है।मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार के मेनरोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स पश्चिम की तरफ है।उसके पीछे बंद पड़ी मिलों की जमीन और खंडहर क्वार्टर है।जहां के तरफ से दुकान में पिछवारे के रास्ते दुकान में घुसकर तिजोरी में रखे जेवरात की चोरी कर ली है।वहीं चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान दुकान में घुसते ही सीसी टीवी को तोड़ा और जाते समय उसका हार्ड डिस्क भी चोर गिरोह के सदस्य अपने साथ लेकर चले गए।पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार सौ ग्राम स्वर्णाभूषण और पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी गयी है।उक्त संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की चोरी की घटना की पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।




Recent Comments