मढ़ौरा नपं में गौरैया संरक्षण के लिए लगाये सैकड़ों घोंसलें

मढ़ौरा(सारण)। गौरैया और पर्यावरण के संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय ‘हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा, के द्वारा सारण जिले के ‘मढ़ौरा नगर पंचायत’ के सभी सरकारी भवनों, सरकारी विद्यालयों, सरकारी संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में गौरैया के सरंक्षण हेतु कृत्रिम घोसला लगाने का कार्य किया गया।संस्था के अध्यक्ष निशान्त रंजन के नेतृत्व में पाँच सौ मिट्टी तथा काटून घोंसला सारण जिले मरहौरा नगर पंचायत के लगभग सभी सरकारी भवनों में लगाया गया। इस कार्य में नगर पंचायत का भरपूर सहयोग मिला। घोंसला लगाने के इस कार्य से नगर पंचायत के लगभग 30,000 लोगों तक गौरैया संरक्षण का संदेश पहुँचा। टीम के इस कार्य से प्रेरित हो कर नगर पंचायत के लेखपाल रणधीर कुमार जी ने अपने तरफ से भी 100 घोसलें लगाने की बात कही।पर्यावरण योद्धा के अध्यक्ष निशांत रंजन ने बताया कि सरकारी भवनों पर घोसला लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आम लोग देख कर बहुत जल्दी सीखते है, सरकारी भवनों में अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता हैं,जिससे वे गौरैया के घोसलों को देख कर, खुद अपने घरों में घोसला लगाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे गौरैया तथा अन्य पक्षियों को भी संरक्षण मिलेगा।जैसा कि गौरैया, बिहार राज्य का राजकीय पक्षी है। 2013 में राज्य सरकार ने इसे अपना राजकीय पक्षी घोषित कर इसके संरक्षण की पहल शुरू की थी, तब से निरन्तर संरक्षण का कार्य सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रयास से गौरैया बचाव को लेकर जागरूकता अभियान जारी है। इस दिशा में ‘हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा’ सालों से लोगों को गौरैया के सरक्षण को लेकर जागरूक करने हेतु फ़ोटो,दाना-पानी-आहार की प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। साथ ही गौरैया को आवासीय संकट से उबारने के लिए निःशुल्क घोंसला वितरण का काम बिहार सहित देश भर में किया जा रहा है। इस कार्य में संजय कुमार, निशांत रंजन, मो. फ़िरदौस रहमान, निखिल कुमार, आशीष सिंह, अंकिता सिंह, निशान्धिता राज, अनिकेत राज आदि की भूमिका अहम है।





Recent Comments