*पताही :-* चिरैया विधानसभा के भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने रविवार को करोड़ों रुपए की लागत से पताही-मठिया मेन रोड का मरम्मती कार्य हो रहे सडक का फीता काटकर शिलान्यास किया। 
इस दौरान विधायक श्री गुप्ता ने नोनफरवा बाजार पर 1 करोड 51 लाख के लागत से साढ़े आठ किलोमीटर सडक के मरम्मती का आधारशिला रखी। उक्त सडकों का मरम्मती कार्य का टेंडर जिहुली कंस्ट्रक्शन सडक निर्माण कम्पनी को मिला है।